बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। चांदपुर नूरपुर मार्ग पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में गड्ढा खोदते समय मिट्टी की ढंग गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। परिजनों ने जमकर हंगामा किया था और चांदपुर नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। इसी मामले में पुलिस ने 11 नामजद सहित 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चांदपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व चांदपुर नूरपुर मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में रुकनपुर निवासी सुधीर पुत्र सुदेश की गढ्ढा खोदते समय समय मिट्टी की ढंग गिर जाने से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मृतक सुधीर के गुस्साए परिजनों ने चांदपुर नूरपुर मार्ग फैक्ट्री के सामने कई घंटे तक जाम लगाया था। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने थे। वही एसआई राजीव कुमार ने संजीव नवीन होराम राहुल जीवन नरेश योगराज जितेंद्र अरूण रोहित जितेंद्र सहित 50-60 लोगो...