मौत के बाद भी नहीं मिली 'मुक्ति'! चिता में कम पड़ी लकड़ियां, इंदौर में अगले दिन अधजला मिला बुजुर्ग का शव
इंदौर, सितम्बर 3 -- जिस जगह इंसान अपने जीवन की आखिरी यात्रा पूरी करता है, वहां भी यदि लापरवाही बरती जाए तो इससे ज्यादा शर्मनाक व्यवस्था क्या होगी। छोटा बांगड़दा स्थित नगर निगम के मुक्तिधाम में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। 75 वर्षीय छगनलाल शर्मा के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने 3500 रुपए जमा किए, लेकिन चिता के लिए पर्याप्त लकड़ियां नहीं मिलीं। कर्मचारियों ने लकड़ियां कम होने की बात को नजरअंदाज कर दिया। नतीजा यह हुआ कि अगले दिन जब परिवार अस्थि संचय के लिए पहुंचा तो बुजुर्ग का शव अधजला पड़ा मिला। घटना 31 अगस्त सोमवार की है। छोटा बांगड़दा निवासी छगनलाल शर्मा की मृत्यु के बाद परिवार शाम करीब 5.30 बजे वार्ड-16 के मुक्तिधाम पहुंचा, और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। उनके नाती हेमंत शर्मा ने वहां 3500 रुपए जमा कर रसीद ली। इसके बाद मुक्तिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.