अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता गुरुवार का दिन बिहार की व्यवस्था पर बड़ा सवाल छोड़ गया। एक ओर राजधानी में सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की राजनीतिक हलचल में व्यस्त रही, वहीं दूसरी ओर अररिया जिले में 17 वर्षीय एक मासूम लड़की की लाश एक्स-रे के लिए अस्पताल-दर-अस्पताल भटकती रही। यह केवल एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर है। फारबिसगंज के रमै पंचायत स्थित घोड़ाघाट में 17 वर्षीय चांदनी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया, लेकिन वहां पता चला कि एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के कारण बंद है। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज में घर में घुसकर नाबालिग की गोली मारकर हत्या गोली लगने के मामले में पोस्टमार्टम से पहले एक्स-रे जरूरी था, इसल...