मौत के गड्ढों से गुजर रहे लोग, संभल-गवां मार्ग बना परेशानी का सफर
संभल, मई 21 -- संभल-गवां मार्ग पर रायपुर गांव से कमालपुर गांव तक करीब 15 किलोमीटर सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों का सफर मुश्किल और खतरनाक बन गया है। सड़क की खराब हालत से रोजाना हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन चालकों का कहना है कि टूटी सड़क पर सफर करने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। बाइक सवारों और छोटे वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। खराब सड़क का असर लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है। लगातार झटकों और गड्ढों के कारण वाहनों में टूट-फूट बढ़ गई है, वहीं सफर में पहले से अधिक समय लग रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.