रांची, अप्रैल 2 -- इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ढांचे अक्सर बेजुबान जानवरों के लिए मुश्किल का सबब बन जाते हैं। झारखंड के सोनाहातू से ऐसा ही मामला सामने आया। यहां एक कुएं में हाथी का बच्चा गिर गया। गांव वालों को जानकारी मिली, तो दया के भाव से भरे ग्रामीण दौड़ते-भागते आए और इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी।ऐसे निकाला गया हाथी ये पूरी घटना थाना बुंडू वन रेंज के सारेयाद गांव की है। कुएं में हाथी का बच्चा गिरने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जेसीबी मशीन मंगवाकर कुएं के समानांतर रास्ता बनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से कुएं में पंप सेट से पानी भी भरा गया, ताकि हाथी को बाहर निकलने में सहूलियत मिल सके। यह भी पढ़ें- झारखंड के 14 जिलों में 4 अप्रैल से होगी बारिश, ओलावृष्टि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.