वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का सरगना प्रह्लादघाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल इस समय दुबई में छिपा है। पुलिस के अनुसार वह गोल्डेन वीजा पर दुबई गया है। इस वीजा पर वह 10 साल तक दुबई में रह सकता है। इसके पहले उसे भारत लाने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस के बाद वहां गिरफ्तारी कर प्रत्यर्पण की कार्यवाही करानी होगी। सरगना शुभम के खिलाफ वाराणसी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली, रोहनिया, सारनाथ थाने में वह नामजद है। इसके अलावा सोनभद्र और गाजियाबाद में उसके खिलाफ केस दर्ज है। कफ सिरप तस्करी का मामला खुलते ही वह दुबई भाग निकला था। लखनऊ से उसका पासपोर्ट रद्द कराया जा चुका है। रोहनिया पुलिस के अनुसार वह गोल्डेन वीजा पर दुबई गया है। इसकी रिपोर्ट भी स्थानीय स्तर से अफसरों के जरिये इंटरपोल को भेजी गई है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.