वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के बादशाहबाग कॉलोनी (सिगरा) स्थित घर पर सारनाथ पुलिस ने बुधवार को कोर्ट से जारी कुर्की का नोटिस चस्पा किया। एक माह में पेश न होने या गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि परशुरामपुर तिरसिया स्थित फर्म से करीब 10 करोड़ रुपये की कफ तस्करी पकड़ी गई। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फरार है। हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया। सिगरा पुलिस ने बादशाहबाग कॉलोनी स्थित नए मकान पर इसे चस्पा करते हुए डुगडुगी पिटवाई गई। मुनादी के दौरान आसपास के लोग मौजूद थे। शुभम के खिलाफ अलग-अलग थानों से कुर्की का यह चौथा नोटिस है। नोटिस चस्पा के दौरान थानाध्यक्ष, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.