सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। कोडिन युक्त कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के करीबी पिता-पुत्र को रविवार को सोनभद्र एसआईटी ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों के खिलाफ वर्ष 2025 में राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में मामले का खुलासा किया। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि संस्कार वर्मा और उसके पिता विनोद कुमार वर्मा निवासी 33/67 उदितगंज की मण्डी, चलुआ घाट, थाना अतरसुइया, प्रयागराज मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सोनभद्र एसआईटी ने रविवार को कमिश्नरेट प्रयागराज के सहयोग से दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र दिल्ली स्थित वान्या इंटरप्राइजेज के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.