सोनभद्र, अप्रैल 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। कोडिन युक्त कफ सिरफ मामले में सोनभद्र एसआईटी ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को फरार आरोपी के वाराणसी स्थित आवास पर कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ 29 नवंबर 2025 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज था, तभी से वह फरार चल रहा था। एसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में 29 नवंबर 2025 को मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में जांच के दौरान मेसर्स शिवशक्ति फार्म के प्रोपराइटर विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी 64/1 ए गोला दीनानाथ कबीरचौरा वाराणसी का नाम भी सामने आया था। तभी यह वह फरार चल रहा है। इस मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र ने फरार आरोपी विजय गुप्ता को न्यायालय में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.