वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। रोहनिया के भदवर में दो करोड़ रुपये की कफ सिरप पकड़े जाने के मामले में शनिवार को त्रिपुरा जेल में बंद आरोपी गाजियाबाद के सौरभ त्यागी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-14 एनडीपीएस में पेशी की औपचारिकता पूरी की गई। गाजियाबाद के फर्म से ही दो करोड़ रुपये की कफ सिरप की खेप सरगना शुभम जायसवाल ने मंगवाई थी। इसे भदवर में गिरोह के महेश सिंह के भवन में संचालित जिम के नीचे गोदाम में रखवाया था। मामले में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद, स्वप्निल केसरी, आशीष यादव, दिनेश यादव, आजाद जायसवाल, शिवानंद, सौरभ त्यागी और महेश सिंह आरोपी हैं। इसमें सौरभ और शुभम जायसवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है। सौरभ त्यागी त्रिपुरा जेल में बंद है। तीन माह में आधा दर्जन बार तारीख प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.