वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में कोतवाली थाने में दर्ज केस में आरोपी एवं फिलवक्त लखनऊ जेल में बंद अमित सिंह टाटा और अमित यादव की शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। अपर जिला जज / एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार की कोर्ट ने दोनों की न्यायिक रिमांड स्वीकार कर ली। अगली सुनवाई दो मई को होगी। कोतवाली थाने में दर्ज केस में पिछली कई तारीखों से सेंट्रल जेल रोड निवासी अमित सिंह टाटा, ईश्वरगंगी निवासी अमित यादव को तलब किया जा रहा था मगर किसी कारणवश पेशी नहीं हो पा रही थी। शनिवार अपराह्न तीन बजे दोनों आरोपियों की वीसी से पेशी हुई। यह भी पढ़ें- कफ सिरप मामले में आरोपी का अदालत में आत्मसमर्पण पुलिस के मुताबिक कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े इस मामले की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। विवेच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.