सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र। नशीले कफ सिरप मामले में सोनभद्र एसआईटी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से अंतराष्ट्रीय तस्करी गैंग के हैंडलर को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वह नशीले कफ सिरप कारोबार के सरगना शुभम जायसवाल के शैली टे्रडर्स रांची झारखंड से बांग्लादेश तक तस्करी कराता था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि नशीले कफ सिरप तस्करी से जुडे़ लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र एसआईटी ने नशीले कफ सिरप के अंतर्राष्ट्रीय तस्करी गैंग के हैंडलर को सोमवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिलुआ से गिरफ्तार किया गया। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के चिकलथाना थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.