वाराणसी, दिसम्बर 10 -- टैग- मौत की सिरप कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में डीसीपी काशी जोन ने कार्रवाई की भदवर में पकड़ी गई सिरप मामले में फरार भवन स्वामी पर शिकंजा वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और काशीपुर के प्रधान पति महेश सिंह पर बुधवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भदवर में बीते 19 नवंबर को जिम के नीचे बने गोदाम से दो करोड़ रुपये की सिरप पकड़ी गई थी। प्रकरण में आरोपित भवन स्वामी अब तक फरार है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में शुभम पर कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 15 नवंबर को कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल, उनके पिता भोला प्रसाद समेत 28 अन्य पर मामला दर्ज क...