जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपी 22 लोगों के खिलाफ शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है। सबकी संपत्ति डिटेल भी इकठ्ठा की जा रही है। वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की रांची स्थित फर्म शैली ट्रेडर्स और सहारनपुर के अशोक बिहार निवासी विशाल उपाध्याय की फर्म वान्या इंटर प्राइजेज के माध्यम से जौनपुर की डेढ़ दर्जन फर्मों ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार किया। यह कारोबार अलग अलग तिथियों में अलग अलग तरीके से करीब साढ़े 52 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जांच में जानकारी मिलने पर औषधि निरीक्षक ने 21 नवंबर को जौनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में भोला जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने कोलकात...