वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। कफ सिरप तस्करी मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने गुरुवार को रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। रोहनिया थानाक्षेत्र के भदवर में 19 नवंबर को दो करोड़ की सिरप बरामद की गई थी। मामले में शुभम मुख्य आरोपी है। इसी केस में कमिश्नरेट पुलिस के प्रयास पर रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है। प्रकरण में प्रह्लादघाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल फरार है। बताया जा रहा है कि वह दुबई (यूएई) में छिपा है। कमिश्नरेट पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए आवेदन दिया था। डीसीपी (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के बाद सीबीआई के सहयोग से इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी करा दिया गया है। नोटिस के अनुसार अब संबंधित देश की पुलिस शुभम जायसवाल की गिरफ्तार करेगी। इसके बाद ...