मौत की सिरप: न्यायालय में 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
वाराणसी, मार्च 23 -- सारनाथ (वाराणसी), हिटी। कफ सिरप तस्करी में सारनाथ पुलिस ने रविवार को 10 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पीडी फार्मा की ओर से कोडीनयुक्त कफ सिरप का विक्रय नशे के लिए इस्तेमाल करने के लिए बेचा गया। इसमें सारनाथ के विष्णु कुमार पांडेय, महमूरगंज के लोकेश अग्रवाल, पांडेयपुर के प्रतीक कुमार, प्रयागराज के सुरेशचंद्र गुप्ता, सत्येंद्र कुमार साहू, मो. सैफ और फैजुर्रहमान, ईश्वरगंगी के आशीष यादव, प्रहलादघाट के भोला प्रसाद तथा गोलघर (मैदागिन) के आकाश पाठक को आरोपी बनाया गया था। सभी की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरापियों के पास से ई वे बिल, बैंक स्टेटमेंट, नकद जमापर्ची बरामद हुई थी। इसके अलावा बैंक की सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.