जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनपुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में एसआईटी अब कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर तीसरे आरोपी के घर पर संपत्ति कुर्क करने के लिए गुरुवार को नोटिस चस्पा की गई। जेल में बंद आरोपी अंकुल मौर्या की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। वाराणसी निवासी भोला प्रसाद जायसवाल और शुभम जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स से जौनपुर की 14 फर्मों ने करीब साढ़े 42 करोड़ रुपये का कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगाया। कागज में ही मंगाकर इसकी तस्करी कर दी गई। नेपाल, बांग्लादेश सहित कई अन्य स्थानों पर तस्करी किए जाने का मामला सामने आया। जांच में पता चलने पर 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने जौनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले एनबीडब्यलू जारी किया गया। इस मामले में आध...