बगहा, फरवरी 5 -- बगहा, हसं/नप्र। बगहा दो के सेमरा रेफरल अस्पताल में बुधवार सुबह बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। मौत के मामले में प्रथम दृष्टया चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है। मामले में एसडीएम चांदनी कुमारी ने मृतका के आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से तत्काल 50 हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है जो मामले की जांच करेगी। एसडीएम ने बताया कि दोषियो पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर मृतका के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले में एसडीएम के द्वारा दोषी लोगों को चिन्हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.