ऊना, अप्रैल 30 -- पहाड़ों पर कार चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतनी होती है। एक छोटी गलती किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी इलाके का है। यहां एक अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार घुमावदार सड़क पर देखते ही देखते फिसलकर खाई में जा गिरती है। बताया जा रहा है कि खाई करीब 200 मीटर गहरी है। एनडीटीवी के मुताबिक, मारुति सुजुकी डिजायर कार का टायर फटने के बाद ड्राइवर स्टीयरिंग पर से कंट्रोल खो बैठा था। स्टीयरिंग कंट्रोल खोने के बाद, कार के एयरबैग खुल गए जिससे स्थिति और भी खराब हो गई। आखिरकार, कार खाई में जा गिरी और, टकराते ही उसमें आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग अंदर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.