मौत का रहस्य बरकरार,गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
पीलीभीत, मई 30 -- जहानाबाद। 40 वर्षीय स्कूल संचालक महेंद्र पाल का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के पुत्र राम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं महेंद्र पाल की दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। खुद को अनाथ बताकर बिलखती बच्चियों को देखकर हर किसी की आंखें भर आईं। घर पर जुटे रिश्तेदार, ग्रामीण और शुभचिंतक परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजामडांडी निवासी महेंद्रपाल 25 मई को धान का बीज खरीदने के लिए घर से निकले थे। वह अपने साथ मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी नहीं ले गए थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.