मौत का पुल : 40 दिन गुजरे, जांच का अतापता नहीं
हमीरपुर, जुलाई 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर परसनी गांव में बेतवा नदी में 92 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबे पुल के 28 मई की रात ढहने की घटना का एक माह से ज्यादा समय गुजर चुका है और अभी तक जांच का अतापता नहीं है। जिन छह लोगों की इस हादसे में मौत हुई थी, उनके परिजनों को जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। 28 मई की रात आए भीषण तूफान में थाना ललपुरा के मोराकांदर परसनी में बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल की कोठी नंबर पांच मय सिग्मेंट की ढह गई थी। इस हादसे में हमीरपुर के दो और बांदा जनपद के चार मजदूरों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा था। घटना के बाद डीएम ने एक जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित की थी, जिसे बाद में भंग कर दिया गया था। जबकि शासन स्तर से गठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.