मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी के बिनौर नहर में रविवार को मिले शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। साथ ही डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा गया। फतेहपुर के गोहरारी निवासी अभिषेक कुमार पांडेय और उनकी बहन नीलम ने शव की पहचान अपने भाई मनीष कुमार के रूप में किए जाने का दावा किया है। मनीष के परिजनों ने एक अगस्त को बिधनू पुलिस को उनकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि युवक की मौत कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.