वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 8 -- कफ सिरप की तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल के दो गुर्गों को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये शैली ट्रेडर्स के माल की अवैध सप्लाई के लिए 30-30 हजार रुपये में जाली फर्म तैयार कराते थे। इसके लिए बाकायदे ठेका लेते थे। इसमें शुभम के साथ उसका खास देवेश जायसवाल मददगार था। हिरासत में लिए गए दोनों गुर्गे दवा कारोबारी बताये जा रहे हैं। हिरासत में लिए गए दोनों कारोबारियों की खुद की फर्म है लेकिन ये शुभम के शैली ट्रेडर्स के लिए बाकायदे जाली फर्म तैयार कराते थे। उसी के नाम पर शैली ट्रेडर्स से थोक में कफ सिरप लाते थे लेकिन सप्लाई कहां होती थी, इसका ब्योरा नहीं रखते थे। कई फर्मों की जांच में एसआईटी ने देखा कि माल तो लाखों का आया लेकिन खपा कहां, इसकी लिखापढ़ी है ही नहीं। इसके बाद उन फर्मों के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.