संवाददाता, दिसम्बर 2 -- City topper commits suicide: हाईस्कूल में 97.40 फीसदी नंबर लाकर कानपुर में सिटी टॉप करने वाले 12वीं के छात्र रौनक पाठक ने सोमवार सुबह गोविंदपुरी स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर वह तनाव में था। रौनक मानो रात में आत्महत्या का अलार्म लगाकर सोया था। सुबह साढ़े छह बजे मोबाइल पर अलार्म बजते ही वह घर से बाइक से निकल गया और गोविंदपुरी स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसने एक दिन पहले चचेरे भाई से अंग्रेजी के पेपर की तैयारी न होने की बात भी कही थी। कानपुर के साकेत नगर निवासी आलोक पाठक प्राइवेट कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी ललिता, बड़ी बेटी मिनी हैं। 18 वर्षीय रौनक इकलौता बेटा था। पिता ने बताया कि रौनक बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.