मौज-मस्ती के शौक में भांजी ने मौसी का घर किया साफ
मेरठ, मई 19 -- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती का शौक एक युवती को चोरी की वारदात तक ले आया। खर्चे पूरे करने के लिए उसने पहले केवल दो हजार रुपये चोरी करने की योजना बनाई थी। मगर मौसी के घर की अलमारी में नकदी और सोने के जेवर देखकर नीयत बदल गई। इसके बाद युवती ने करीब डेढ़ लाख रुपये और सोना-चांदी के जेवर समेट लिए। सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.23 लाख रुपये और चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। घटना रविवार की है। सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी परिवार ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर की अलमारी खुली मिली और नकदी, जेवर गायब थे। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में रंजीतपुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.