जहानाबाद, मई 15 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी योजना लागू करने की तिथि एक जुलाई घोषित कर दी है। इस दिन के बाद से मनरेगा समाप्त हो जाएगा।

योजना का कार्यान्वयन केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन भी विवि रामजी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस कानून को अगली पीढ़ी के ग्रामीण विकास ढांचे के रूप में पेश किया जा रहा है मनरेगा से नए कानून में बदलाव बिना किसी रुकावट के होगा। मनरेगा एक जुलाई, 2026 से निरस्त माना जाएगा। मौजूदा मनरेगा कार्य जारी रहेंगे उन्हें नए ढांचे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

जॉब कार्ड की स्थिति मौजूदा जॉब कार्ड उनके लिए अस्थायी रूप से मान्य रहेंगे, जिनका ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है। अधिसूचना में मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि...