दुबई, मार्च 17 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद उसे अब तक की सबसे मजबूत टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम करार दिया है। पोंटिंग ने माना है कि भारतीय टीम में गहराई है, अनुभव है और निरंतरता भी है। इसी वजह से सफेद गेंद के क्रिकेट में उसका रिकॉर्ड शानदार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप खिताब जीता और यह खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने पुरुषों के सीमित ओवरों के क्रिकेट में दबदबा बनाए रखा है। 2023 के अंत से लेकर अब तक हुए चार बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में उसे सिर्फ दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को इस दौरान एक बार 2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.