नई दिल्ली, जून 28 -- टोयोटा फॉर्च्यूनर बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में सालों से राज करती आ रही है। अब कंपनी इसका बिल्कुल नया वर्जन यानी नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर लाने की तैयारी कर रही है। नई फॉर्च्यूनर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तो अगर आप भी फॉर्च्यूनर खरीदने की सोच रहे हैं और नए और मौजूदा मॉडल को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प कर देते हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि मौजूदा फॉर्च्यूनर के मुकाबले नई फॉर्च्यूनर आपको में क्या-क्या नया देखने को मिल सकता है।बिल्कुल नया डिजाइन सबसे पहले बात करें डिजाइन की, तो टेस्टिंग के दौरान नजर आए प्रोटोटाइप से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई फॉर्च्यूनर पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक के साथ आएगी। इसका फ्रंट डिजाइन काफी हद तक नई हाइलक्स से इंस्पायर्ड है। इसमें पहले से ज्यादा स्लि...