नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार तड़के बदमाशों ने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना भजनपुरा थाना क्षेत्र की है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता 39 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल कादिर अपने परिवार के साथ विजय पार्क, मौजपुर इलाके में रहता है। मंगलवार सुबह मोहम्मद अब्दुल कादिर ने अपने घर के बाहर फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। भजनपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां मोहम्मद अब्दुल कादिर ने पुलिस को बयान दिया कि मंगलवार तड़के 2-3 अज्ञात युवक उनके घर के सामने पहुंचे और हवा में फायरिंग कर फरार हो गए। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। उत्तर-पूर्...