नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फेज चार में बनकर तैयार दो कॉरिडोर पर आठ मार्च को मेट्रो परिचालन शुरू करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इन कॉरिडोर पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही फेज चार में खरीदी गई नई मेट्रो ट्रेनों की झलक भी दिखेगी। दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर नई चालक रहित स्वचालित मेट्रो का ही परिचालन होगा। इसमें तिरंगे का थीम दिखेगा। हालांकि, मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर वर्तमान पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर चलने वाली मौजूदा मेट्रो ट्रेनें ही चलेंगी। बाद में पिंक लाइन पर भी फेज चार की नई मेट्रो ट्रेनें भी चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) फेज चार के कॉरिडोर के लिए छह कोच की 52 ट्रेनें (312 कोच) खरीद रहा है। इसमें से 24 नई ट्रेनें फेज चार के मजेंटा लाइन पर चलाने की योजना है। इनमें ...