प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। पंचकोसी परिक्रमा के दूसरे दिन मौजगिरि घाट से शुरू होगी। यात्रा के दूसरे दिन साधु संत दक्षिण दिशा के मंदिरों में जाएगे। इसके लिए नैनी में दर्शन व पूजन होगा। यात्रा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, महामंत्री व जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि सहित तमाम साधु संत जुटेंगे। मौजगिरि आश्रम में संतों का पूजन व भंडारा हो रहा है। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। महामंत्री महंत हरिगिरि ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। यात्रा से अधिक से अधिक युवा जुड़ेंगे तो आगे सनातन धर्म से और अधिक विकास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.