मौखिक पेपर के साथ शुरू हुई परिषदीय स्कूलों में परीक्षा
शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का सोमवार से शुभारंभ हो गया। परीक्षा के पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई। शिक्षकों ने बच्चों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। पहले दिन परीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही, ऐसे में उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने प्रयास करते हुए कई शिक्षक स्वयं गांव और मोहल्लों में जाकर बच्चों को घर से बुलाकर स्कूल लाए। शिक्षक बच्चों को शांतिपूर्वक बैठाकर बारी-बारी से उनकी मौखिक परीक्षा लेते रहे। छोटे बच्चों को सहज माहौल में प्रश्न पूछे गए, जिससे वे बिना किसी डर के उत्तर दे सकें। शिक्षिका राफिया ने बताया कि सभी बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.