मौके पर जाकर फोटो अपलोड कर शिकायतें निपटाएं: डीएम
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- तिलहर। जनपद की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में सीडीओ ने समस्याएं सुनीं। वहीं तिलहर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने फरियादियों को सुना। तिलहर में आईं 55 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। शिकायतकर्ता के साथ शिकायत निस्तारण का फोटो अपलोड किया जाए। बतलैया गांव के प्रमोद कुमार व ओमवीर गंगवार ने बताया कि गांव में चकबंदी होने के बाद उन्हे जो जमीन मिली थी, उस पर आज तक उन लोगों को कब्जा नहीं दिलाया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव एवं महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में वकीलों ने कई समस्याओं को लेकर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.