नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के अगले कुछ मैचों में नहीं दिखेंगे। इस बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल के साथ बातचीत में उनसे जुड़ा करीब 20 साल पुराना किस्सा बताया है जो दिखाता है कि हिटमैन के विश्वास, आत्मविश्वास और जुनून का स्तर क्या है। 38 साल के हिटमैन अपने क्रिकेट करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और एक भी चोट या एक भी खराब सीरीज उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के सपने की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकती है। वैसे भी मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर उनके अगले विश्व कप में खेलने को लेकर कुछ भी साफ-साफ कहने से बचते रहे हैं। हर बार ऐसे सवालों को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी विश्व कप में समय है। रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए ही ...