प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक सोनावा में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। इसमें मो. साबिर और प्राची यादव ने दोहरी सफलता हासिल की। मुख्य अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, फीता काटकर शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को चार हाउस में बांटकर खेल कराए गए। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में विश्वसरैया हाउस के मो. साबिर प्रथम, मालवीया हाउस के आकाश सिंह द्वितीय और भाभा हाउस के मनीष कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विश्वसरैया हाउस की प्राची यादव प्रथम, रमन हाउस की जया दुबे द्वितीय और मालवीया हाउस की आस्था सिंह तृतीय रही। शॉटपुट थ्रो में मो. साबिर प्रथम, अंकित कुमार सिंह द्वितीय और शिवेंद्र तिवारी तृतीय रहे। महिला वर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.