वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मंगलवार को अखिल भारतीय पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में एयरफोर्स नई दिल्ली ने यूपी पुलिस को कांटे की टक्कर में 4-3 से हराया। ओलंपियन ललित उपाध्याय के नेतृत्व वाली यूपी पुलिस की टीम अंत तक जीत के लिए जद्दोजहद करती रही। यूपी पुलिस ने तेज शुरुआत की। ललित उपाध्याय ने पहले मिनट में ही विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गेंद अपने साथी खिलाड़ी चंदन यादव को दी। हालांकि चंदन चूक गए। इसके बाद एयरफोर्स की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। सागर सिंगदे, लवदीप सिंह, विनायक हांडे ने एक के बाद एक गोल दागे। इसके अलावा अमृत टीर्की ने गोल दागा। वहीं यूपी पुलिस की ओर से सूरज पाल ने एक, मो. हारिस ने दो गोल किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.