किशनगंज, मार्च 2 -- किशनगंज। एक संवाददाता नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक मो. शाहजहां अंसारी लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना, शंभू कुमार रविदास, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार (पूर्व युवा स्वयंसेवक), सलीका खातून (एमटीएस), बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक संजय कुमार, बरुण कुमार, सागर कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अपने सेवाकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए मो. शाहजहां अंसारी भावुक हो उठे। उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को याद करते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने उन्हें समाज एवं युवाओं के साथ कार्य करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.