आदित्यपुर, मार्च 17 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को हुए चुनाव में मो. शाबान कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुन लिये गये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हफ़ीजुद्दीन अंसारी को तीन वोटों से पराजित किया। मो. शाबान उर्फ सिंटू वार्ड नंबर 20 के सदस्य हैं, जबकि हफ़ीजुद्दीन अंसारी वार्ड नंबर 12 के सदस्य हैं। मो. शाबान को 12 वोट मिले, जबकि हफ़ीजुद्दीन अंसारी को 9 वोट मिले। कुल 21 वार्ड सदस्यों ने उपाध्यक्ष के चुनाव में अपना वोट डाला। मो. शाबान के कपाली नप उपाध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अनुमंडल कार्यालय में मतदान कक्ष बनाया गया था। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी। इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ विकास कुमार राय, नीमडीह सीओ अभय द्विवेदी, ईचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.