धनबाद, अप्रैल 18 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा 16 नंबर खपड़ा धौड़ा निवासी व किराना दुकानदार मो. शमीम उर्फ गुड्डू सेठ हत्याकांड में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को जोड़ापोखर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। घटना में शामिल गिरफ्तार सभी पांचों आरोपी में दो नाबालिक तथा तीन किशोर है । जिसमें अलबकश अंसारी उर्फ सिद्धू (19) ही मुख्य हत्यारा है । जिसने अपने शुभम सिंह से पिस्टल खरीदकर तीन किशोर दोस्तों के सहयोग से अपने मालिक गुड्डू सेठ की हत्या कर शव को ठिकाना लगाया था। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में अनुसंधान अब भी जारी है। यह भी पढ़ें- अहाता मैनेजर हत्या में पांच दबोचे यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...