प्रयागराज, मई 16 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार दिवस में मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ स्कूल नैनी के प्रधानाचार्य फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा ने यूकेजी से कक्षा पांच तक की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। आठवां मानस मेमोरियल अवार्ड कक्षा पांच में सर्वोच्च अंक पाने वाले 'मोहम्मद वली आदिल' को प्रदान किया गया। आदिल को ट्रॉफ़ी, प्रशस्ति पत्र और 10 हज़ार रुपये की एफडी दी गई। मानस सेंट जोसेफ कॉलेज में हिंदी के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर, बहरिया की शिक्षिका संगीता सिंह का इकलौता और मेधावी पुत्र था। यह पुरस्कार मानस की याद में प्रत्येक वर्ष कक्षा पांच के टॉपर को दिया जाता है। एमरीन शांति सिंह मेमोरियल अवार्ड आकाश पांडेय को दिया गया। एलकेजी में प्रथम स्थान पाने पर सैय्यद मसनून अहमद, आबान अली, अब्दुल...