मो. जुवैद नगर पालिका के नये सफाई निरीक्षक
काशीपुर, मई 7 -- जसपुर। शहरी विकास निदेशक विनोद गोस्वामी ने प्रदेश की निकायों में 60 सफाई निरीक्षकों की तैनाती की है। ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि जसपुर पालिका में मो. जुवैद ने नए सफाई निरीक्षक का चार्ज ले लिया है। जुवैद, मूल रूप से ग्राम बाबरखेड़ा के निवासी है। इससे पहले वह बागेश्वर जनपद में शिक्षक के रूप में तैनात थे। मो. जुवैद ने नगर की सफाई में अमूलचूल परिवर्तन करने का भरोसा दिलाया है। गुरुवार को पालिका कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.