आजमगढ़, अप्रैल 11 -- रानी की सराय। स्थानीय कस्बा के निजामाबाद व रुदरी मोढ़ पर सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने से आए दिन जाम लगता है। जाम की समस्या से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। निजामाबाद मोढ़ पर पीच सड़क पर एक तरफ जहां बोल्डर है, वहीं दूसरी तरफ पटरी पर अतिक्रमण के चलते जो जगह बची है, उस जगह पर जीप, आटो चालक अपनी वाहनें खड़ी कर सुबह से लेकर देर शाम तक सवारी बैठाते हैं। जिसके चलते पूरे दिन दोनों मोड़ पर जाम लगा रहता है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोनों मोढ़ पर अभियान चलाकर अतिक्रमण के साथ ही अवैध वाहन स्टैंड हटाया जाए, जिससे इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.