लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर एक युवक के खाते से 1.49 लाख रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मोबाइल फोन ऑन किया तो उसमें रुपये कटने के मैसेज आया। पीड़ित ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पंचमखेड़ा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे उनका मोबाइल अचानक काला पड़ने लगा और स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब एक घंटे बाद किसी तरह फोन चालू किया तो गूगल पे के माध्यम से करीब 88 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसके कुछ देर बाद 61 हजार रुपये और निकलने का मैसेज आया। यह देखकर वह परेशान हो गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही कोई भुगतान किया। इसके बाद भी खाते से रुपये निकल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...