मोह में पड़कर पार्टी का नुकसान नहीं होने दूंगी, छोटे भतीजे ईशान से भी पद छीनने के बाद मायावती
विशेष संवाददाता, सितम्बर 13 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर निकालने के बाद छोटे भतीजे ईशान आनंद से भी जिम्मेदारी छीन ली है। ईशान को उन्होंने छह दिन पहले ही पार्टी का मुख्य सेक्टर कोआर्डिनेटर बनाया था। शनिवार को 'एक्स' पर लिखते हुए उन्होंने भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में आगे कोई जिम्मेदारी न दिए जाने की प्रतिज्ञा भी ली। इसके साथ ही कहा कि मोह में पड़कर पार्टी का नुकसान नहीं होने दूंगी। मायावती ने 3 सितंबर को बड़े भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के पद से हटाने के बाद 7 सितंबर को छोटे भतीजे ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर कोआर्डिनेट बनाया। मायावती ने एक्स पर लिखा है कि बसपा के मिशन की सफलता में किसी का रोड़ा बनना स्वीकार नहीं है। मुझे केवल अपने 'बहुजन समाज परिवार' के हित, कल्याण व उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.