भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे नईबाजार काली माता मंदिर में सत्संग कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को लोगों ने माता कृष्णा की आरती उतारी। गर्मी एवं उमस के बाद भी भीड़ नजर आई। माता कृष्णा ने भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव सत्य, अच्छे विचार और भगवान के नाम का स्मरण करना चाहिए। सच्चे मन से की गई भक्ति से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। कथा के दौरान भक्ति-भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण करते रहे। कहा कि दूसरों को दुख ना दें। ईमानदारी के साथ जीवन जीएं, बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। धरती पर आने के बाद मानव के कर्मों के फल ही उसके साथ जाते हैं। बाकि मोह, माया के चक्कर में सब कुछ बिगड़ जाता है। उन्होंने महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.