चतरा, जून 24 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड में मुहर्रम की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। मोहर्रम के पूर्व मंगलवार रात परंपरा के अनुसार कर्बला से मिट्टी लाई गई। जिसके बाद ढोल ताशा व डीजे के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बरवाडीह मुस्लिम टोला पक्का कुआँ मोहर्रम समिति में कुछ वर्षों से खाली पड़े मुजावर पद पर वहां के बुजुर्ग समाजसेवी मो.मोहिबुल्लाह उर्फ मोहिब मुखिया को सर्वसम्मति से इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई। पत्थलगड्डा प्रखंड मोहर्रम महासमिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान के नेतृत्व में मो.मोहिबुल्लाह को मुख्य अतिथि पत्रकार सह समाजसेवी अरविंद ठाकुर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद बारीक ने पगड़ी बांधकर उन्हें सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सादात में निकला प्रसिद्ध दुलदुल जुलूस साथ ही समिति के सदस्यों ने भी उन्ह...