देहरादून, मार्च 28 -- राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के तहत मां दुर्गा मंदिर मोहिनी रोड डालनवाला में माता का जागरण कार्यक्रम में शनिवर को लोकगायक मंगलेश डंगवाल ने माता की सुमधुर भेंटें गाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां दुर्गा मंदिर के पुजारी खुशीराम मैठाणी और युवा वाहिनी की टीम ने पूर्व विधायक को सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने अपने संबोधन में मां भगवती से सभी क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए क्षेत्र की उन्नति और शांति की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...