मोहिनी पोखरिया बनी राज्य स्तरीय सतर्कता समिति उपाध्यक्ष
रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। भाजपा नेत्री मोहिनी पोखरिया के राज्य स्तरीय सतर्कता समिति उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता का आशीर्वाद लिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मोहिनी पोखरिया ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास के कार्यों को जनता के बीच ले जाएंगी। उन्होंने कहा आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा प्रचंड मतों से जीतेगी और पुनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह बनेंगे। बधाई देने वालों में रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा, किशोर जोशी, भुवन जोशी, अमित कुमार पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.