मोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
मथुरा, अगस्त 18 -- लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मथुरा के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कोसीकलां की छात्रा मोहिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही मोहिनी का चयन राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन लुधियाना में किया जाएगा। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि मोहिनी ने लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। गत वर्ष भी उसने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन हुआ है। मोहिनी की सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.