मथुरा, नवम्बर 11 -- यमुना खादर स्थित मोहिनी नगर में सोमवार को युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक घर पर कमरे में फंदे पर झूलता मिला। मृतक का पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। जयकरन उर्फ धांसू (38) पुत्र जगवीर सिंह निवासी मोहिनी नगर खेती का कार्य करता था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी है। बताया गया कि जयकरन और उसकी पत्नी के बीच काफ़ी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी कारण पत्नी उससे अलग रह रही थी। सोमवार की शाम को जयकरन का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार पंचनामा भरा और पोस्ट मार्टम को भेज दिया। संदिग्ध परिस्थिति होने के चलते पुलिस में फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.